फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति: हरिद्वार में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, ऑटो-विक्रम के लिए रूट डायवर्ट, यहां देखें

Sun, 14 Jan 2024 11:56 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Makar Sankranti Snan 2024: मकर संक्रांति के चलते हरिद्वार में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। ऑटो-विक्रम, ई-रिक्शा के लिए भी रूट डायवर्ट रहेंगे।
विज्ञापन
हरिद्वार (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्रांति के स्नान को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद की हैं। यातायात प्लान जारी किया गया है। शनिवार शाम पांच बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया। रविवार शाम छह बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल और रूट निर्धारित किया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस अधिकारियों को यातायात प्लान का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

यहां पार्क होंगे वाहन

- दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहन नारसन-मंगलौर कोर कालेज-ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी, शंकराचार्य चौक से होते हुए हरिद्वार आएंगे। अलकनंदा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड टापू में पार्क किए जाएंगे।

- यातायात का दबाव बढ़ने पर कोर कालेज-ख्याति ढाबा-गुरुकुल कांगड़ी, सर्विस लेन से सिंहद्वार, देशरक्षक तिराहा, बुड्ढीमाता मंदिर, श्रीयंत्र पुलिया से बैरागी कैंप पार्किंग में भेजा जाएगा।

- पंजाब-हरियाणा से आने वाले वाहन सहारनपुर-मंडावर-भगवानपुर-सालियर-बिजौली चौक-एनएच 344 होते हुए नगला इमरती-कोर कालेज-बहादराबाद बाईपास-हरिलोक तिराहा-गुरुकुल कांगड़ी से हरिद्वार आएंगे और अलकनंदा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमगादड़ टापू में पार्क किए जाएंगे।

- नजीबाबाद से आने वाले छोटे वाहन चिडियापुर-श्यामपुर-चंडी चौकी-चंडी चौक से दीनदयाल-पंतद्वीप-चमगादड़ टापू में भेजे जाएंगे। बड़े वाहन चिडियापुर-श्यामपुर-4.2 डायवर्ट कर गौरीशंकर-नीलधारा में पार्क होंगे।

- देहरादून/ऋषिकेश से नेपालीफार्म-रायवाला दूधाधारी तिराहा से होते हुए मोतीचूर पार्किंग में भेजे जाएंगे।

- सिडकुल/शिवालिक नगर की तरफ से हरिद्वार आने वाले वाहन भगत सिंह चौक-रानीपुर मोड-प्रेमनगर आश्रम चौक से सर्विस लेन से ऋषिकुल मैदान पार्किंग में भेजे जाएंगे।

- दिल्ली की तरफ से आने वाली सभी पर्यटक बस एवं ट्रैक्टर ट्रालियों को ऋषिकुल मैदान सेफ पार्किंग/हरिराम इंटर कॉलेज में पार्क किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो, विक्रम, ई-रिक्शाओं की ये रहेगी व्यवस्था
- देहरादून-ऋषिकेश की तरफ से आने वाले ऑटो-विक्रम को जयराम मोड से यू-टर्न कर वापस भेजा जाएगा। ज्वालापुर से आने वाले ऑटो-विक्रम व ई-रिक्शा शिवमूर्ति तिराहा से तुलसी चौक से देवपुरा तिराहे से वापस जाएंगे।

- जगजीतपुर से आने वाले ऑटो-विक्रम, ई-रिक्शा सिंहद्वार से वापस जाएंगे। कनखल से आने वाले तुलसी चौक से वापस जाएंगे।

- बीएचईएल की तरफ से आने वाले विक्रम-ऑटो, ई-रिक्शा भगत सिंह चौक होते हुए टिबडी फाटक, पुराना रानीपुर मोड से ऋषिकुल तिराहा अंदर से वापस जाएंगे। - हिलबाईपास से आने वाले ऑटो/विक्रम ई-रिक्शा बिल्केश्वर तिराहे से वापस जाएंगे।

ये भी पढे़ं...Haridwar : कार की टक्कर से छत्तीसगढ़ के मेडिकल छात्र की मौत, हैदराबाद की छात्रा गंभीर रूप से घायल

ये क्षेत्र रहेंगे जीरो जोन

- चंडीचौक से वाल्मीकि चौक से शिवमूर्ति चौक तक जीरो जोन रहेगा।

-शिवमूर्ति चौक से हरकी पैड़ी तक जीरो जोन रहेगा।

- भीमगोड़ा बैरियर से हरकी पैड़ी तक जीरो जोन रहेगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें