फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति 2021 : हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, करीब सात लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, तस्वीरें...

Thu, 14 Jan 2021 11:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
गंगा स्नान - फोटो : amar ujala
कुंभ से पहले मकर संक्रांति स्नान पर्व पर देशभर से आए सात लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में पवित्र डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। हरकी पैड़ी समेत सभी प्रमुख घाटों पर गुरुवार को तड़के से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मकर संक्रांति के इस स्नान को महाकुंभ का पूर्वाभ्यास भी माना जा रहा था। लाखों लोगों के आने के बाद भी स्नान शांतिपूर्वक निपटने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
गंगा स्नान - फोटो : amar ujala
मकर संक्रांति स्नान के लिए बुधवार को ही बाहरी प्रदेशों से श्रद्धालुओं यहां पहुंचने लगे थे। जिला प्रशासन, कुंभ मेला पुलिस और जिला पुलिस ने सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की थी। गुरुवार तड़के चार बजे से हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा के घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था।
विज्ञापन

3 of 7
गंगा स्नान - फोटो : amar ujala
सुबह कोहरा और कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटा तो श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। सुबह साढे़ आठ से दोपहर साढ़े बारह बजे तक सर्वाधिक भीड़ रही। इस दौरान सभी गंगा घाट श्रद्धालुओं से खचाखच भर गए। सुबह नौ बजे शुभ मुहूर्त पर हरकी पैड़ी पर पैर रखने की जगह नहीं थी।
 

4 of 7
गंगा स्नान के लिए हरकी पैड़ी पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं और गढ़वाल से श्रद्धालु देव डोलियां लेकर पहुंचे। ढोल और दमाऊ की थाप पर श्रद्धालुओं ने अपनी आराध्य देवी और देवताओं को गंगा स्नान कराया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने तिल, उड़द की दाल की खिचड़ी दान की और मुंडन, कर्ण छेदन जैसे मांगलिक कार्य संपन्न कराए।
 
विज्ञापन

5 of 7
तड़के गंगा स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
स्नान के लिए उत्तराखंड के अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के अलावा नेपाल से भी श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। जिला, मेला और पुलिस-प्रशासन ने कुंभ की तर्ज पर मकर संक्रांति स्नान की व्यवस्थाएं की थीं। आईजी कुंभ संजय गुंज्याल, डीएम सी रविशंकर और एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस लगातार स्नान की व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखे। 
विज्ञापन

6 of 7
गंगा स्नान - फोटो : amar ujala
मकर संक्रांति स्नान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उम्मीद से अधिक श्रद्धालु आए और सभी ने स्नान किया। पुलिस-प्रशासन के समक्ष भीड़ के साथ कोरोना संक्रमण रोकना बड़ी चुनौती थी। कोविड सुरक्षा की दृष्टि से बिना मास्क पहुंचे श्रद्धालुओं को मास्क वितरण किए गए। 
-सी रविशंकर, जिलाधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गंगा स्नान - फोटो : amar ujala
मकर संक्रांति पर सात लाख ग्यारह हजार श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। स्नान पूरी तरह से व्यवस्थित और शांतिपूर्वक निपट गया। 
-संजय गुंज्याल, आईजी कुंभ मेला पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें