फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति 2019: आज सुबह 7:20 बजे प्रारंभ हुआ पुण्यकाल, अब इतने बजे तक होगा स्नान

Tue, 15 Jan 2019 10:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
सूर्य का मकर में प्रवेश सोमवार की रात 7:50 बजे रेवती नक्षत्र में हुआ। इसका पुण्यकाल आज सवेरे सूर्योदय के समय 7:20 बजे प्रारंभ हुआ। हरिद्वार में हरकी पैड़ी सहित सभी घाटों में स्नान के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे। कर्णप्रयाग में श्रद्वालुओं ने अलकनंदा और पिंडर के संगम में स्नानादि की प्रक्रियाएं संपादित कर देवी-देवताओं के मंदिरों में दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। इस दौरान कर्णप्रयाग, गौचर, आदिबदरी, नारायणबगड़, थराली, गैरसैंण, देवाल आदि स्थानों में सजे बाजारों में लोगों ने जमकर खरीददारी की। पौराणिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए लोगों ने अपने घरों में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर अनेकों प्रकार के भोग-प्रसाद अर्पित कर मकर संक्राति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। 
विज्ञापन

2 of 5
haridwar
उदयकाल में पुण्यकाल आने से पूरे दिन स्नान चलता रहेगा। मुख्य स्नान मुहूर्त दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। मंगलवार को अश्विनी नक्षत्र होगा और चंद्रमा का मेष राशि में प्रवेश हो जाएगा। मान्यता है कि मकर के सूर्य और मेष चंद्र होने पर नदियों के तटों पर आकाश से अमृत वृष्टि होती है। कुंभनगरी देवप्रयाग में मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची देव डोलियों व श्रद्धालुओं ने संगम सहित राम की तपस्थली रामकुंड व व्यास घाट पर बड़ी संख्या में गंगा स्नान किया।  
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
पौष शुक्ल पक्ष में सूर्य का यह राशि परिवर्तन सृष्टि में अनेक प्रकार के परिवर्तन लाने वाला है। इस दिन से देश के विभिन्न भागों में माघ स्नान भी प्रारंभ हो जाएगा। जो श्रद्धालु विक्रमी संवत के अनुसार कृष्ण पक्ष से महीने का आरंभ मानते हैं, उनके लिए माघ स्नान 21 जनवरी से शुरू होगा।
 

4 of 5
ganga snan harki paidi - फोटो : AmarUjala
मकर संक्रांति के दिन श्रद्धालु गंगा में गोते लगाने के बाद गुड-तिल से बने पदार्थों का दान करेंगे। कईं खिचड़ी भोजों का आयोजन किया जाएगा। इस दिन पंचपुरी के घरों में भी खिचड़ी दान के बाद खिचड़ी का भोजन किया जाता है। वैसे तो हर साल 14 जनवरी के दिन ही मकर संक्रांति का स्नान होता आया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
snan - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में जहां मंगलवार को मकर संक्रांति का स्नान होगा, वहीं प्रयाग में अर्द्धकुंभ का पहला शाही स्नान होगा। परिणामस्वरूप हरिद्वार आने के बजाए भारी संख्या में पर्वतीय श्रद्धालु प्रयाग चले गए हैं। अनुमान है कि रात के समय यात्रियों का आगमन होने से मंगलवार को ठीक-ठाक स्नान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें