कभी पलटन बाजार देहरादून की सुंदरता में चार चांद लगाता था। लेकिन, अब तस्वीर बदल चुकी है। आलम यह है कि यहां पैदल चलना तक मुश्किल है। पलटन बाजार में व्यवस्थाओं को सुधारने की कोशिशें तो बहुत हुईं, लेकिन कामयाब एक भी नहीं हुई। हाल ही में यहां अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया था, लेकिन यह सिर्फ औपचारिकता साबित हुआ।