फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को बोला था शादी में अपनी पसंद की साड़ी लाऊंगा, तिरंगे में लिपटकर पहुंचा शहीद बेटे का शव

Tue, 19 Feb 2019 04:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
मेजर चित्रेश का शव देहरादून पहुंचा
नौसेरा सेक्टर में शहीद हुए मेजर चित्रेश अपनी शादी में मां को अपनी पसंद का गिफ्त देना चाहते थे। कहा था मां...जब घर आऊंगा तो आपके लिए अपनी पसंद की साड़ी लाऊंगा। मेरी शादी में आप वही पहनना।
विज्ञापन

2 of 6
देहरादून पहुंचा शहीद मेजर चित्रेश का पार्थिव शरीर
देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट का यह वादा पूरा नहीं हो पाया। रविवार को तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर दून पहुंचा तो हर किसी की आंख नम हो गई। शहीद मेजर चित्रेश का पार्थिव शरीर मिलिट्री हॉस्पिटल में रखा गया है और सोमवार को नेहरू कालोनी स्थित आवास पर लाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
मेजर चित्रेश के पिता से मिलने पहुंचे लोग
नेहरू कालोनी निवासी पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर एसएस बिष्ट के छोटे बेटे मेजर चित्रेश बिष्ट शनिवार को नौसेरा सेक्टर में शहीद हो गए थे। चित्रेश की सात मार्च को शादी होनी थी, जिसके लिए उन्होंने पिता से 28 फरवरी को छुट्टी आने का वादा किया था।

4 of 6
शहीद चित्रेश बिष्ट (फाइल फोटो)
परिवार और रिश्तेदार के लोग अपनी अपनी पसंद के कपड़े और चीजें खरीदने में व्यस्त थे, मगर चित्रेश शादी में मां को अपनी पसंद की साड़ी में देखना चाहते थे। उन्होंने मां से कहा था, मां सरहद से लौटकर तुम्हारे लिए अपनी पसंद की साड़ी लेकर आऊंगा, वही साड़ी तुम मेरी शादी में पहनना। बेटे के शहीद होने की खबर के बाद मां अब उसके इस वादे को याद कर ही रो रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
chitresh singh
देश पर जान न्यौछावर करने वाले शहीद मेजर चित्रेश सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर रविवार को सुबह करीब 11:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से हेलीकाप्टर से गढ़ी कैंट स्थित जीटीसी हैलीपैड लाया गया। पार्थिव शरीर को मिलिट्री हॉस्पिटल में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
martyr chitresh bisht
चित्रेश के बड़े भाई भी रविवार की शाम ब्रिटेन से दून पहुंच गए। अब सोमवार को शहीद का पार्थिव शरीर उनके नेहरू कालोनी स्थित आवास पर लाया जाएगा। वहां श्रद्धांजलि देने के बाद शहीद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें