शहर में हीरालाल मार्ग पर बेकाबू ट्रक ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में सिंचाई विभाग के कर्मचारी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जबकि घायलों को एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
2 of 6
accident
रेस्क्यू अभियान के करीब दो घंटे बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाकर यातायात सुचारु कराया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब पौने 10 बजे हीरालाल मार्ग पर रेलवे स्टेशन की ओर से आ रहे सीमेंट से लदे अनियंत्रित ट्रक ने पहले तिराहे पर रुके सूमो वाहन को टक्कर मारी, इसके बाद आल्टो कार, स्कूटी और ट्रक को टक्कर मार दी। इसी बीच मौके पर खड़ी एक बाइक भी ट्रक की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
3 of 6
accident
भीषण हादसे में आल्टो कार सवार सिंचाई विभाग के बाबू रामरूप सिंह रावत (50) पुत्र हरि सिंह रावत निवासी इंदिरानगर कॉलोनी, ऋषिकेश व स्कूटी सवार कुंदन शर्मा (28) पुत्र नीलसागर शर्मा निवासी सहरसा, बिहार हाल निवासी गौरव ट्रेडर्स, हीरालाल मार्ग, ऋषिकेश की मौके पर ही मौत हो गई। टाटा सूमो सवार जितारी देवी पत्नी महेंद्र सिंह और उज्जला देवी पत्नी श्याम सिंह निवासी ग्राम नीर, तपोवन, टिहरी, राधेश्याम पुत्र धर्मपाल निवासी मुजफ्फरनगर, यूपी जख्मी हो गए।
4 of 6
accident
स्कूटी सवार सतीश कुमार पुत्र छम्मन सिंह निवासी हरिद्वार रोड, ऋषिकेश व मार्ग से पैदल जा रही जुनतारी देवी भी दुर्घटना में घायल हो गई, जबकि सूमो सवार शीशपाल पुत्र महेंद्र सिंह व रविंद्र सिंह पुत्र कलम सिंह निवासी नीर गांव तपोवन को हल्की चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
accident
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दो ट्रकों के बीच में फंसी कारों और स्कूटी से घायलों को निकालकर आपातकालीन 108 सेवा से एसपीए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जबकि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सतीश की हालत को गंभीर देखते हुए उसे चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
इस दौरान मौका पाकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत जबकि छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। बताया कि रामरूप सिंह रावत सिंचाई विभाग में कार्यरत थे। जबकि कुंदन शर्मा शांतिनगर स्थित गौरव ट्रेडर्स में नौकरी करता था।