फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri: दस तस्वीरों में देखें आस्था का ये सैलाब, सीएम धामी सहित मंत्रियों ने किया शिवालयों में जलाभिषेक

Sun, 19 Feb 2023 10:47 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
उत्तरकाशी में निकली शिव बरात। - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज देवभूमि की शिवालयों में भोलेनाथ के भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सीाएम धामी, राज्यपाल सहित कैबिनेट मंत्रियों ने शिवालयों में जलाभिषेक ्किया। चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सप्तेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने जनता का अभिवादन किया।

 राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने महाशिवरात्रि पर राजभवन परिसर स्थित राजप्रज्ञेश्वर मंदिर में रूद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। राज्यपाल ने कहा महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर लोग श्रद्धा, भक्ति और पूरे उल्लास के साथ देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं।

उन्होंने कहा यह पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। भारतीय संस्कृति में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर सहित राजभवन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

2 of 10
गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
मंत्री रेखा आर्य ने अपनी पुत्री वैष्णवी के साथ टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से देश व प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

3 of 10
नीलकंठ में उमड़ी भीड़ - फोटो : amar ujala
मंत्री ने कहा आज का दिन भगवान भोले को समर्पित होता है। इस दिन जलाभिषेक व रुद्राभिषेक का अपना विशेष महत्व है।

4 of 10
महाशिवरात्रि पर लगा मेला। - फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी में महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य नजारा देखने को मिला। शिव -बरात में भारी संख्या में श्रद्धालुओं शामिल हुए।
विज्ञापन

5 of 10
सीएम पुष्कर सिंह धामी जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला
 
चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत को मॉडल जिला बनाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सप्तेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की आराधना कर भूमि पूजन किया। उन्होंने क्षेत्र और प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई भी दी। कहा कि महाशिवरात्रि पर भगवान सप्तेश्वर महादेव मंदिर के पुनर्निर्माण का भूमि पूजन करने का उन्हें सौभाग्य मिला। कहा कि भविष्य में यहां के लिए कई योजनाएं संचालित की जाएंगी जिनका लाभ क्षेत्रीय जनता को अवश्य मिलेगा।
 
विज्ञापन

6 of 10
कैंची धाम में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे।  सिंह नगर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर भगत सिंह कोशियारी ने प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने वनखंडी महादेव मंदिर में मेले का शुभारंभ भी किया।
विज्ञापन

7 of 10
महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश में दोपहर एक बजे तक 3.50 लाख शिव भक्तों ने नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया।

8 of 10
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने किया शिवालय में जलाभिषेक। - फोटो : अमर उजाला
भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब सड़कों पर दिखा।

9 of 10
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने किया जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला
भारी भीड़ के चलते पैदल और मोटर मार्ग पैक रहे। दिनभर शिवालयों में जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा। 

ये भी पढ़ें...Kedarnath Kapat Open: महाशिवरात्रि पर तय हुई कपाट खुलने की तिथि, 25 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदार के द्वार
विज्ञापन

10 of 10
पूजा-अर्चना करते सीएम - फोटो : अमर उजाला
मसूरी के राधाकृष्ण मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं विकासनगर बाढ़वाला में महाशिवरात्रि पर मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें