shivaratri dehradun
वहीं, हरिद्वार से लाए गए गंगाजल से मध्यरात्रि से रुद्राभिषेक शुरू हो गया था। 51 प्रकार की सामग्रियों से श्री पृथ्वीनाथ का अभिषेेक किया गया। मंदिर के सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि 13 फरवरी को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस मौके पर दिगंबर दिनेश पुरी, प्रवीन गुप्ता, राजेंद्र आनंद, नवनी गुप्ता, दिलीप सैनी, नरेंद्र ठाकुर, विक्की गोयल, प्रीति गुप्ता, राजकुमार, सचिन गुप्ता, संजय भट्ट, सचिन, कार्तिक गर्ग आदि उपस्थित थे।