फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार कुंभ 2021 : ...तो कोरोना का कड़ाई से नहीं ‘कढ़ाई’ से पालन कराएगी पुलिस, तस्वीरों में देखें

Fri, 19 Feb 2021 01:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
हरिद्वार में लगा होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला
कुंभ मेले में आने वाले लोगों को दवाई भी और कड़ाई भी नियम के साथ कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। हरिद्वार पुलिस ने इसी तरह के स्लोगन के कई होर्डिंग लगाए हैं। होर्डिंग में दवाई भी और कड़ाई की बजाय 'कढ़ाई' भी लिख दिया।
विज्ञापन

2 of 5
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला
होर्डिंग पर लिखी इस गलती की तरफ अब तक किसी पुलिस अधिकारी का ध्यान नहीं गया है। हरकी पैड़ी समेत कई घाटों व पुलों पर होर्डिंग लगाए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस का कहना है कि कुछ ऐरर हुआ है। जिसको सही कराया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला
वहीं मेयर अनीता शर्मा ने ज्वालापुर के पांडेयवाला में कुंभ कार्यों का निरीक्षण किया। मेयर ने कहा मेला क्षेत्र में गिने चुने कार्य हो रहे हैं। उनमें से भी अधिकांश कार्य पूरे नहीं हुए हैं। मेयर ने कहा अपनी विफलता को छिपाने के लिए ही सरकार ने कुंभ की अवधि को चार माह से घटाकर एक माह कर दिया है। 
 

4 of 5
haridwar - फोटो : अमर उजाला
मेयर अनीता शर्मा ने ज्वालापुर पेशवाई मार्ग, गुघाल मंदिर और आसपास चल रहे कुंभ कार्यों को देखा। स्थानीय लोगों ने मेयर को बताया कि इस बार कुछ लोग पेशवाई मार्ग को बदलने की तैयारी कर रहे हैं, जो गलत है। मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि श्री जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि से मिलकर पेशवाई को पुराने मार्ग से निकालने का अनुरोध करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि अब जब सरकार की नाकामी सामने आ रही है तो कुंभ को सीमित कर श्रद्धालुओं पर एसओपी की पाबंदी लगा दी गई है। इस दौरान पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार, पंचायती धडा फेराहेडियान के अध्यक्ष महेश तुंबड़िया, महामंत्री उमा शंकर वाशिष्ठ, कोषाध्यक्ष सचिन कौशिक, अनिल कौशिक आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें