हरिद्वार कुंभ
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
सातों संन्यासी अखाड़ों की धर्म ध्वाजा का रंग भगवा होता है। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षण श्रीमहंत हरिगिरि ने बताया कि धर्म ध्वजा 52 हाथ की है। यह मणियों का प्रतीक है। यह अखाड़ा चार मणियों में बंटा है। चारों मणियां चार दिशाओं का संकेत देती हैं। ऐसे में धर्म ध्वजा का एक कोना 16 मणी पूरब-दक्षिण कोना, दूसरा चार मणी पश्चिम-दक्षिण, तीसरा 13 मणी पश्चिम-उत्तर और चौथा कोना 14 मणी पूरब-उत्तर में रहता है।