फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के वीर सपूत ले. जनरल रावत बने देश के नए सेना प्रमुख

Sat, 17 Dec 2016 11:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
Bipin Rawat - फोटो : AmarUjala
देश के नए सेना प्रमुख का एलान कर दिया गया है। सैन्य परंपरा वाले उत्तराखंड के वीर सपूत ले. जनरल बिपिन रावत को नया थल सेना प्रमुख बनाया गया है। वे जनरल दलबीर सिंह सुहाग की जगह लेंगे। 31 दिसंबर को जनरल दलबीर सिंह सुहाग का कार्यकाल खत्म होगा।
विज्ञापन

2 of 8
Bipin Rawat - फोटो : AmarUjala
लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत ने एक सितंबर, 2016 को सेना के उप प्रमुख बनाया गया था। उप सेना प्रमुख बनने के पहले ले. जनरल रावत सेना की दक्षिणी कमान के कमांडर थे।
विज्ञापन

3 of 8
भारतीय सैन्य अकादमी - फोटो : AmarUjala
देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से स्नातक बिपिन रावत को दिसंबर, 1978 में 11 गोरखा राइफल्स की पांचवीं बटालियन में कमीशन मिला था। अकादमी में उन्हें ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान किया गया था।

4 of 8
Bipin Rawat - फोटो : AmarUjala
उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के मूल निवासी ले. जनरल रावत को अधिक ऊंचाई वाले स्थान पर युद्ध और आतंकवाद विरोधी गतिविधियों का अनुभव प्राप्त है।
विज्ञापन

5 of 8
विपिन रावत - फोटो : AmarUjala
उन्होंने पूर्वी सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर इंफेंट्री बटालियन की कमान भी संभाली है। इसके अलावा उन्होंने कश्मीर घाटी में राष्ट्रीय राइफल्स और एक इंफेंट्री डिवीजन की भी कमान संभाली है।
विज्ञापन

6 of 8
passing out parade ima dehradun - फोटो : AnilDogra/AmarUjala
वे आईएमए, देहरादून और आर्मी वॉर कॉलेज, महू में प्रशिक्षण गतिविधियों से भी जुड़े रहे हैं। उन्होंने डीजीएमओ और सेना मुख्यालय में सेना सचिव शाखा में भी महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वे पूर्वी कमान मुख्यालय में मेजर जनरल, जनरल स्टाफ भी रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 8
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में चैप्टर-7 मिशन में बहुराष्ट्रीय ब्रिगेड की भी कमान संभाली है। लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और हायर कमांड एंड नेशनल डिफेंस कॉलेज कोर्सेज के पूर्व छात्र हैं।
विज्ञापन

8 of 8
United Nations - फोटो : File Photo
अपने 35 वर्ष के सेवा काल के दौरान उन्हें वीरता और विशिष्ट सेवा के लिए पुरस्कृत भी किया गया है, जिनमें यूवाईएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, एसएम, वीएसएम, सीओएएस प्रशस्ति शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र के साथ काम करते हुए उन्हें दो बार फोर्स कमांडर प्रशस्ति पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें