फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल का इश्क, खुलेआम इजहार और फिर शक...ऐसे हुआ इनकी लव स्टोरी का खौफनाक अंत, तस्वीरें...

Wed, 19 Dec 2018 11:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
kashish/krishna
एक छोटी सी लव स्टोरी... डेढ़ साल तक चला इश्क खूब गहराया। खुलकर इजहार भी किया। फिर अचानक आए ‘वो’ के शक ने इस जोड़े को हमेशा के लिए मौत के अंधेरे में गुम कर दिया। बेवफाई के शक में एक युवक ने मंगलवार को पहले प्रेमिका को गला रेतकर मार डाला, इसके बाद खुद फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन

2 of 7
kashish/krishna
क्षेत्राधिकारी मसूरी बीएस चौहान ने बताया कि फौरी पड़ताल में पता चला है ये प्रेमी युगल थे। युवती की पहचान कशिश मान (19) निवासी नहरों वाली गली और युवक की पहचान कृष्णा मल्होत्रा (22) निवासी कैनाल रोड के रूप में हुई है। जिस फ्लैट में यह घटना हुई है, वह मृतक कृष्णा के जीजा परमवीर (निक्की) का है।
विज्ञापन

3 of 7
kashish/krishna
 घटना की वजह के पीछे मोटे तौर पर जो कारण सामने आया है, उसके मुताबिक, कशिश पड़ोस के रहने वाले एक युवक से मिलती-जुलती थी। जब कृष्णा ने एक दिन कशिश और उस युवक को साथ देखा तो वह अपना आपा खो बैठा। बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार तकरार भी हुई। कृष्णा के जीजा ने दो दिन पहले दोनों को बैठाकर समझाया भी था।

4 of 7
kashish/krishna
 मगर, इसका कोई नतीजा नहीं निकला। मंगलवार सुबह कृष्णा ने कशिश को उन्हीं के फ्लैट पर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद की कलाई भी काटकर जान देने की कोशिश की। कमरे में फैले खून को देखकर माना जा रहा है कि वह काफी देर तक कमरे में घूमता रहा। फिर उसने टूल बॉक्स से तार निकाला और पंखे के सहारे फांसी लगा ली।
विज्ञापन

5 of 7
kashish/krishna
मंगलवार की रात करीब नौ बजे फ्लैट स्वामी परमवीर उर्फ निक्की ने पुलिस को फोन किया। उन्होंने बताया कि वो रात साढ़े आठ बजे अपने जाखन स्थित इनफिनिटी एनक्लेव के फ्लैट पर पहुंचे, दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार खटखटाने के बाद भी नहीं खुला, अंदर से कोई आवाज भी नहीं आ रही थी।
विज्ञापन

6 of 7
kashish/krishna
उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा खोला तो सामने का नजारा देखकर भौचक्की रह गई। एक युवक का शव पंखे से लटका हुआ था। ठीक उसके सामने बेड पर एक युवती की लाश पड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kashish/krishna
उसकी गर्दन किसी धारदार हथियार से रेती गई थी। उसके गले और युवक की कलाई से निकला खून फर्श पर जम चुका था। इस लिहाज से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि घटना दोपहर किसी वक्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें