फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमगीन माहौल में हुआ प्रेमी जोड़े का अंतिम संस्कार, नहीं उठ सका मौत के राज से पर्दा

Wed, 19 Dec 2018 08:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
kashish/krishna
हत्या और आत्महत्या के फेर में उलझी कशिश और कृष्णा कहानी हमेशा के लिए लोगों के दिमाग में छाप छोड़ गई। जाखन स्थित इनफिनिटी एनक्लेव में हुई हत्या और खुदकुशी के मामले में बुधवार को हुए पोस्टमार्टम में प्रेमिका कशिश मान की मौत का कारण साफ नहीं हो सका।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kashish/krishna
मौत के कारणों की तह तक पहुंचने के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। सीओ मसूरी बीएस चौहान ने बताया कि विसरा जांच में ही कशिश की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। कमरे में काफी खून मिलने की वजह से मंगलवार को पहली नजर में कशिश को गला रेतकर मारे जाने का अनुमान लगाया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
kashish/krishna
बाद में मौका मुआयने में स्पष्ट हुआ था कि खून कृष्णा की कलाई की नस काटने से निकला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवक कृष्णा मल्होत्रा की मौत फांसी लगने पर दम घुटने से हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद कशिश-कृष्णा के परिजनों ने बुधवार को गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।

4 of 5
kashish/krishna
युवती की हत्या कर खुदकुशी के मामले में अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। राजपुर एसओ अरविंद कुमार ने बताया कि कशिश मान के परिजनों से कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन उनकी तरफ से अभी किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kashish/krishna
बता दें कि कृष्णा मल्होत्रा (22) निवासी कैनाल रोड ने बेवफाई के शक में पहले अपनी प्रेमिका कशिश मान (19) निवासी नहरों वाली गली की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें