फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी पर राहुल के बयान को लेकर भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस के फूले हाथ-पांव, तस्वीरें

Wed, 19 Dec 2018 02:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
देहरादून में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पीएम मोदी को चोर कहने के बयान के बाद उत्तराखंड भाजपा में उबाल बना हुआ है। बुधवार को कांग्रेस भवन पहुंचे भाजपा कार्यकताओं और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच महासंग्राम हो गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
देहरादून में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता
दरअसल, पीएम मोदी पर आए दिन राहुल गांधी के द्वारा तंज कसे जाने को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को जवाब देने के लिए विरोध का कार्यक्रम बनाया था। इसके तहत वे दोपहर को राजीव भवन पहुंच गए। 
विज्ञापन

3 of 5
देहरादून में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता
वहां कांग्रेस की पत्रकार वार्ता चल रही थी। इस बीच भाजपा के कार्यकर्ताओं ने वहां जाकर नारेबाजी शुरू कर दी। इतने में ही वहां कांग्रेस के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में माहौल गरमा गया। 

4 of 5
देहरादून में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता
बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पार्टी के कार्यकर्ता हाथापाई तक उतर आए। मामला अधिक बढ़ने पर पुलिस वहां पहुंची लेकिन स्थिति संभालने में नहीं आई। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह वहां से कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देहरादून में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता
इसके बाद महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन के बाहर ही पीएम मोदी को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस मामले को सुलटाने में लगी हुई है। लेकिन इसके बाद से ही दोनों पार्टियों में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें