हरिद्वार के होटल में प्रेमी के संग ठहरी युवती की खून की उल्टियां होने से हुई मौत से पर्दा नहीं उठ सका है। लेकिन इस मामले में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। बृहस्पतिवार को चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में भी युवती की मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। मृतका विसरा अब विधि विज्ञान प्रयोगशाला देहरादून में भेजा जाएगा। इधर, प्रेमी अभी हिरासत में ही है।