फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: महिला सराफ से गन प्वाइंट पर लाखों की लूट, लेकिन हुआ कुछ ऐसा की बीच में ही भाग निकले लुटेरे

Mon, 15 Apr 2019 11:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
देहरादून में लूट - फोटो : अमर उजाला
महिला सराफ और उसके ढाई साल के बच्चे को पिस्तौल के निशाने पर लेकर सोमवार को तीन लुटेरे एक ज्वैलरी शो रूम से दिन दहाड़े करीब दस लाख रुपये के जेवरात लूट ले गए। बेखौफ लुटेरों ने नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार इलाके में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन

2 of 7
लूट के बाद मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
घटनाक्रम संकेत दे रहा है कि लुटेरे पूरा शो रूम साफ करने के इरादे से आए थे, मगर एक अप्रत्याशित घटनाक्रम के चलते घबराकर वे भाग ख़ड़े हुए। भागते समय बदमाश एक कारतूस और हेलमेट मौके पर छोड़ गए। बदमाशों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पुलिस और एसओजी लुटेरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

3 of 7
देहरादून में लूट - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक मामले की एफआईआर नेहरू कालोनी क्षेत्र के सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी लवी रस्तोगी ने दर्ज कराई । सरस्वती विहार में ही लवी का ज्वैलरी शो रूम है। एफआईआर के मुताबिक लवी अपने ढाई साल के बेटे के साथ शोरूम में बैठी थीं। कर्मचारी सौरभ किसी काम से बाहर गया था। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बाइक सवार तीन युवक आए। इनमें से एक युवक बाहर बाइक पर खड़ा रहा, जबकि दो अंदर आ धमके। 

4 of 7
देहरादून में लूट - फोटो : अमर उजाला
इनमें से एक ने हेलमेट पहना था और दूसरे ने चेहरा नकाब से छिपा रखा था। अंदर घुसते ही बदमाशाें ने लवी और उसके ढाई साल के बेटे को पिस्तौल के निशाने पर लेकर चुप रहने की धमकी दी। इसी बीच एक लुटेरे ने शो केस में रखे सोने और चांदी के जेवरात को सिलेटी रंग के बैग में भरना शुरू कर दिया। दूसरे बदमाश ने लवी से सेफ खोलने को कहा। लवी ने आनाकानी की तो बदमाश खुद ही सेफ खोलने की कोशिश करने लगा। इसी बीच लुटेरों का ध्यान बंटा देखकर, लवी अपने बेटे को उठाकर शोरूम से भाग निकली।  
विज्ञापन

5 of 7
देहरादून में लूट - फोटो : अमर उजाला
लुटरों के लिए यह अप्रत्याशित था, नौसिखिए लग रहे लुटेरे घबरा गए और वे भी आनन-फानन में शोरूम से बाहर आ गए। पहले से बाइक स्टार्ट करके खड़ा तीसरा लुटेरा अपने साथियों को बैठाकर रेलवे फाटक की तरफ फरार हो गया। भागते समय बदमाशाें का एक कारतूस और हेलमेट वहीं छूट गया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी श्वेता चौबे सीओ जया बलूनी और एसओजी टीम को लेकर मौके पर पहुंच गईं। घटनास्थल का अवलोकन करने के बाद एसपी ने कई टीमें गठित कर बदमाशाें की तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन

6 of 7
देहरादून में लूट - फोटो : अमर उजाला
लवी रस्तोगी ने बताया कि बदमाश एक किलो चांदी के अलावा सोने की अंगूठी और नॉज पिन, कुंडल आदि ले गए हैं, जिनकी कीमत करीब दस लाख रुपये है। हालांकि, पुलिस को दी तहरीर में महिला सराफ ने गहनों की कुल कीमत का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
देहरादून में लूट - फोटो : अमर उजाला
सरस्वती विहार में महिला सराफ को आतंकित कर लूटपाट के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस कार्रवाई चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
-श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें