फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में मिली 'पाताल' तक जाने वाली गुफा, अंदर शिवलिंग का भंडार

Thu, 08 Feb 2018 07:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
longest cave in tiuni - फोटो : AmarUjala
देहरादून जिले के त्यूनी तहसील के दुर्गम क्षेत्र में बसे गोरछा गांव के जंगल में मिली प्राचीन गुफा के अंदर शिवलिंग का भंडार मिला है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
longest cave in tiuni - फोटो : AmarUjala
त्यूनी तहसील के दुर्गम क्षेत्र में बसे गोरछा गांव से दो किलोमीटर दूर जंगल में 15 से 20 फीट ऊंची इस गुफा में शिवलिंग जैसी आकृतियां मिलने के साथ ही दीवारों पर देव आकृतियां और भित्ति चित्र बने हुए हैं। शिवलिंग जैसी आकृतियों के ऊपर टपकता पानी ग्रामीणों के लिए आस्था का केंद्र बन गया है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने गुफा में पूजा अर्चना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 8
longest cave in tiuni - फोटो : AmarUjala
तीन दिन पहले खोजी गई गुफा के भीतर ग्रामीण कौतूहलवश सात किमी अंदर तक जा चुके हैं लेकिन इसके बाद भी ये गुफा खत्म नहीं हुई। ग्रामीणों ने इसके और लंबी होने की संभावना जताई है। गुफा मिलने की सूचना पुरातत्व विभाग को भी दे दी गई है।

4 of 8
longest cave in tiuni - फोटो : AmarUjala
पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजयपाल सिंह रावत ने बताया कि तीन दिन पहले गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर घने जंगल में पशुओं को चराते समय चरवाहों ने यह गुफा खोजी।
विज्ञापन

5 of 8
longest cave in tiuni - फोटो : AmarUjala
चरवाहों ने बताया कि बकरी को खोजते हुए वे लोग चीड़, कैल, रई, देवदार के घने जंगलों में घुसे तो वहां यह गुफा दिखाई दी। कौतूहलवश भीतर जाकर देखा तो दीवारों पर भित्ति चित्र उकरे हुए थे। चरवाहों ने इसकी जानकारी गांववालों को दी।
विज्ञापन

6 of 8
longest cave in tiuni - फोटो : AmarUjala
इसके बाद अगले दिन गोरछा समेत कई गांवों के ग्रामीण गुफा देखने पहुंचे। कुछ भीतर जाने पर बड़ी संख्या में शिवलिंग जैसी आकृतियां नजर आईं, जिनके ऊपर अनवरत जल गिर रहा था। इसे देखकर ग्रामीण वहां पूजा-अर्चना करने में जुट गए।
विज्ञापन

7 of 8
cave
ग्रामीणों ने इस गुफा को बिहार गुफा का नाम दिया है। यह पूरा इलाका पांडवों के अज्ञातवास के दौरान उनके प्रवास से जुड़ा रहा है। साथ ही गुफा के भीतर मिले शिवलिंगों की तरह का समूह लाखामंडल में भी खुदाई के दौरान पाया गया था। इसलिए लोगों ने संभावना जताई है कि यह गुफा भी पांडव काल से जुड़ी हो सकती है। 
विज्ञापन

8 of 8
गुफा
गुफा मिलने की जानकारी ग्रामीणों से मिली है। टीम को मौके पर भेजकर इसका निरीक्षण कराया जाएगा। उसके बाद ही गुफा के विकसित करने के बारे में कुछ कहा जा सकता है।  
- लीली धस्माना, अधीक्षण पुरातत्वविद,  देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें