फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: बीजेपी-कांग्रेस नेताओं ने मतदान करते वक्त ऐसे उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, तस्वीरें...

Thu, 11 Apr 2019 05:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
उत्तराखंड में वोटिंग के दौरान खींची फोटो - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान के दौरान उस समय अजीब सी स्थिति पैदा हो गई, जब भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने ही मतदान करते वक्त चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ा दी। वहीं, एक और मामले में देहरादून में जिला निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ है। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन

2 of 6
भाजपा पार्षद की ये पोस्ट हुई वायरल - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल लोकसभा सीट पर वोटिंग के दौरान भाजपा के एक पार्षद ने ईवीएम पर वोट डालते वक्त वीडियो बना लिया। इसके बाद उन्होंने वीडियो को अपने फेसबुक पेज पर अपलोड कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 6
मतदान के लिए पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। पोस्ट के वायरल होते ही यह शिकायत पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस भी हरकत में आ गई और पार्षद को फटकार लगाई। इसके बाद पार्षद ने पोस्ट डिलीट कर दिया। 

4 of 6
ये पोस्ट हुई वायरल - फोटो : अमर उजाला
वहीं एक युवा कांग्रेसी नेता ने भी फेसबुक में आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए वोट डालते वक्त फोटो खींचा और अपने फेसबुक पेज पर अपलोड कर दिया। यह पोस्ट भी खूब वायरल हो रही है। 
विज्ञापन

5 of 6
उत्तराखंड में मतदान - फोटो : अमर उजाला
वहीं हरिद्वार लोकसभा सीट पर भी ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के पीतपुर बूथ पर ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां लोगों को भाजपा प्रत्याशी फोटो लगी हुई पर्चियां दी गई। हालांकि, इसके बाद शिकायत होने पर पुलिस ने यह पर्चियां जब्त कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उत्तराखंड में वोटिंग - फोटो : अमर उजाला
उधर, हरिद्वार लोकसभा सीट में पोलिंग बूथ के अंदर सेल्फी खिंचवाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी कुंज भसीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। इसकी पुष्टि मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें