पहले चरण में उत्तराखंड की पांच सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। जिसमें लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
2 of 9
मतदान करने के बाद खुशी का इजहार करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र के महायज्ञ में उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर 7765423 मतदाता कुल 52 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
3 of 9
उत्तराखंड की पांचों सीटों पर शुरू हुआ मतदान
- फोटो : अमर उजाला
मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया और शाम पांच बजे तक चलेगा।
4 of 9
अल्मोड़ा में लाइन में लगे मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
मतदान के लिए महिलाओं और बुजुर्गों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
5 of 9
पोलिंग बूथ पर तैनान जवान
- फोटो : अमर उजाला
वल्नरेबल व क्रिटिकल मतदान स्थलों पर सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ और पुलिस जवानों का कड़ा पहरा है।
विज्ञापन
6 of 9
मतदान के लिए पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में 30 से 39 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 27.4 प्रतिशत है। जबकि पहली बार वोट डालने वाले नए और 80 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्ग मतदाताओं का प्रतिशत एक समान है।
विज्ञापन
7 of 9
अपनी बारी का इंतजार करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान शुरू होने से पहले बैलेट, सेंटर यूनिट और वीवीपैट की जांच के लिए सुबह छह बजे प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 50 मतों का मॉक पोल किया गया।
8 of 9
नई ईवीएम मशीन लाता कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान राज्य में कई बूथों पर वीवीपैट और ईवीएम मशीन में खराबी देखने को मिली। जिन्हें बदला गया। इस वजह से मतदान देरी से शुरू हुआ।
इस बार पहली बार सभी मतदान स्थलों पर वीपीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा। 1180 वल्नरेबल और क्रिटिकल बूथों से मतदान की लाइव वेबकास्टिंग और 519 बूथों पर सीसीटीवी से रिकॉर्डिंग की जा रही है।