फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: ये है उत्तराखंड में भाजपा के इन 5 'महारथियों' की ताकत, जानिए उनके बारे में खास बातें

Fri, 22 Mar 2019 07:06 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
बीजेपी
उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर प्रत्याशी चयन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने संगठन के जिताऊ चेहरों को उतारा है। पांचों सीटों पर जो चेहरे उतारे गए, उनमें से चार संघ की पाठशाला से निकलकर सांगठनिक जिम्मेदारियों में सक्रिय रहे हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में खास बातें...
 
विज्ञापन

2 of 6
माला राज्य लक्ष्मी शाह - फोटो : अमर उजाला
टिहरी लोकसभा सीट
नाम: माला राज्यलक्ष्मी शाह
राजनीतिक अनुभव : वर्तमान सांसद, दो बार जीत दर्ज की। 
मजबूत पक्ष : टिहरी राजघराने से ताल्लुक
वर्ष 2014 में जीत का अंतर: 192503
विधानसभा क्षेत्र
यमुनोत्री, पुरोला, गंगोत्री, घनसाली, प्रतापनगर, टिहरी, धनोल्टी, चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर, राजपुर रोड, देहरादून कैंट, मसूरी।
विज्ञापन

3 of 6
तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
पौड़ी लोकसभा सीट
नाम:तीरथ सिंह रावत
वर्तमान दायित्व: भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व हिमाचल भाजपा के प्रभारी
राजनीतिक अनुभव: आरएसएस से जुड़े, संगठन महामंत्री व प्रदेश अध्यक्ष भी रहे
उत्तरप्रदेश में विधान परिषद के सदस्य व उत्तराखंड में अंतरिम सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे
2012 में चौबट्टाखाल सीट से विधायक चुने गए। 2017 के चुनाव में महाराज के लिए सीट छोड़नी पड़ी
मजबूत पक्ष: गढ़वाल की राजनीति में जाना पहचाना चेहरा, छात्र राजनीति से सक्रिय। गढ़वाल विवि छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे। संगठन की कमान भी संभाली। जनरल खंडूड़ी के बेहद करीबी नेता
विधानसभा क्षेत्र
थराली, बदरीनाथ, केदारनाथ, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर, यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडौन, कोटद्वार, रामनगर।

4 of 6
रमेश पोखरियाल निशंक
हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रत्याशी
नाम: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक
राजनीतिक अनुभव: वर्तमान में सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री, तीन बार यूपी विधानसभा में विधायक।
मजबूत पक्ष: लंबा राजनीतिक अनुभव, क्षेत्र में पकड़, कुशल रणनीतिकार।
2014 में जीत का अंतर:177822
विधानसभा क्षेत्र
ऋषिकेश, डोईवाला, धर्मपुर, हरिद्वार, बीएचईएल रानीपुर, ज्वालापुर, भगवानपुर, झबरेड़ा, पिरान कलियर, रुड़की, खानपुर, मंगलौर, लक्सर, हरिद्वार ग्रामीण।
विज्ञापन

5 of 6
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा। - फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा लोकसभा सीट
नाम: अजय टम्टा
राजनीतिक अनुभव: वर्तमान में केंद्रीय राज्य मंत्री के अलावा प्रदेश में भी रहे हैं राज्य मंत्री।
मजबूत पक्ष: युवा चेहरा होने के साथ ही निर्विवाद छवि।
2014 में जीत का अंतर: 95690

विधानसभा क्षेत्र:
धा
रचूला, डीडीहाट, पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, कपकोट, बागेश्वर, द्वाराघाट, सल्ट, रानीखेत, सोमेश्वर, अल्मोड़ा, जागेश्वर, लोहाघाट, चंपावत।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल लोकसभा सीट
नाम: अजय भट्ट
वर्तमान दायित्व: अजय भट्ट प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं
राजनीतिक अनुभव: अंतरिम सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे। 2012 में विधायक बनें और नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाली।
मजबूत पक्ष: प्रदेश की राजनीति का चर्चित चेहरा हैं। नेता प्रतिपक्ष और अध्यक्ष के रूप में एक नए शक्ति केंद्र के तौर पर स्थापित हुए। कुमाऊं की राजनीति में सक्रियता। सांसद भगत सिंह कोश्यारी के करीबी
विधानसभा क्षेत्र
लालकुंआ, भीमताल, नैनीताल, हल्द्वानी, कालाढूंगी, जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें