फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि से पीएम मोदी का रिश्ता काफी पुराना, कई महीनों तक की थी साधना, यहीं खुले थे किस्मत के दरवाजे

Fri, 05 Apr 2019 02:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिश्ता उत्तराखंड से काफी पुराना है। यहां हिमालय की कंदराओं में उन्होंने साधना की थी, जिसके बाद उनकी किस्मत के दरवाजे खुले थे।
विज्ञापन

2 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी केदारनाथ के पास गरुड़चट्टी में करीब डेढ़ माह गुफा में साधना की थी। बताया जाता है कि 80 के दशक में वह अक्सर बाबा केदार के दर्शनों को आते रहते थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी वह कई बार केदारनाथ धाम आ चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों के मुताबिक 1985-1986 के बीच उन दिनों वह संघ से जुड़े थे और योग साधाना को लेकर प्रचार-प्रसार की रणनीति तैयार कर रहे थे। इसलिए उन्होंने सबसे पहले खुद ही गरुड़चट्टी स्थित गुफा में साधना शुरू कर दी।

4 of 5
वह करीब डेढ़ माह यहां रहे। जानकारी के मुताबिक तब मोदी प्रतिदिन केदार बाबा के दर्शन के लिए जाते थे। इसके बाद वे पूजा पाठ कर बाबा के दर्शन करते थे। उसके बाद ही वे चाय पिया करते थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बताया जाता है कि इसके बाद उन्होंने राजनीति में सक्रिय कदम रखे और वे गुजरात के मुख्यमंत्री बने। मुख्यमंत्री बनने के बाद वर्ष 2002 में भी वह केदारनाथ आए थे। वहीं आपदा के बाद भी वे बाबा केदार के धाम पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें