फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के लिए द ग्रेट खली ने की वोटिंग अपील, जनता को दिया ये संदेश

Tue, 09 Apr 2019 06:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
हरीश रावत के लिए द ग्रेट खली ने की वोटिंग अपील - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अंतरराष्ट्रीय पहलवान द ग्रेट खली ने उत्तराखंड में नैनीताल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के लिए जनता से वोटिंग अपील की। इस दौरान उन्होंने जनता को ये संदेश भी दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हरीश रावत के लिए द ग्रेट खली ने की वोटिंग अपील - फोटो : अमर उजाला
खली ने एक वीडियो जारी कर जनता से वोटिंग अपील की। वीडियो में उन्होंने कहा कि 'मैं इस वक्त यूएसए में हूं, लेकिन उत्तराखंड की जनता से अपील करता हूं कि वे हरीश रावत को ज्यादा से ज्यादा वोट देकर जिताएं'। 
विज्ञापन

3 of 5
हरीश रावत के लिए द ग्रेट खली ने की वोटिंग अपील - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं उनके प्रचार के लिए खुद आना चाहता था, लेकिन देश से बाहर होने के कारण नहीं आ पाया। जैसे मैं एक गरीब परिवार से उठकर आया हूं वैसे ही हरीश रावत भी गरीब परिवार से उठकर आए हैं। वे उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। 

4 of 5
हरीश रावत के लिए द ग्रेट खली ने की वोटिंग अपील - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
कहा कि 2016 में जब डब्ल्यूडब्ल्यूएफ का आयोजन उत्तराखंड में हुआ था तो उन्होंने मेरा इस तरह से साथ दिया कि मुझे महसूस ही नहीं हुआ कि मैं एक सीएम के साथ हूं। मैं उनको अपना बड़ा भाई मानता हूं, आपको उनके जैसी शख्सियत नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका गांधी - फोटो : एएनआई
इसलिए मैं उनके लिए आपसे वोट की अपील कर रहा हूं। नैनीताल सीट की जनता उनके लिए अधिक से अधिक अपने मत का प्रयोग करें। आपको बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के प्रचार के लिए एक भी स्टार प्रचारक नैनीताल नहीं पहुंचा है। मंगलवार को प्रियंका गांधी का रोड शो प्रस्तावित था लेकिन वह भी रद्द हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें