फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी के बाद अब उत्तराखंड में मोर्चा खोलेंगी प्रियंका गांधी

Mon, 18 Mar 2019 02:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा के बाद अब उनकी बहन प्रियंका गांधी उत्तराखंड में चुनावी कमान संभालेंगी। लोकसभा चुनाव का शंखनाद होने के साथ कांग्रेस ने प्रचार की रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इस क्रम में राहुल गांधी की देहरादून जनसभा के बाद अब कुमाऊं में प्रियंका गांधी का रोड शो होना तय हो गया है। इस बात की पुष्टि उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने की है।उन्होंने बताया कि अभी जगह का चयन नहीं किया गया है, लेकिन प्रियंका गांधी का कार्यक्रम कुमाऊं में होना तय है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : एएनआई
उधर, उत्तराखंड में कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रियंका गांधी तराई से लेकर भाबर (हल्द्वानी) तक रोड शो कर सकती हैं। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री को भी तराई बुलाया जा सकता है। 

4 of 5
- फोटो : ANI
दिल्ली और देहरादून में हुई बैठक में प्रदेश के नेताओं ने प्रियंका गांधी का रोड शो कराने की बात कही है, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को बुलाने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : ANI
तीनों नेताओं की तराई में जनसभा कराई जाएगी। तराई में तीनों नेताओं के अलग-अलग कार्यक्रम रखे जाएंगे। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के भीतर उत्तर प्रदेश में गठबंधन को लेकर कवायद चल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें