फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तर्ज पर अपने नाम के आगे बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक, मंत्रियों ने चौकीदार लिख दिया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की समर्थक कई लोगों ने भी अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा
- फोटो : twitter
'इसके साथ ही नए भारत की कल्पना का मैं भी हकदार हूं' जैसे नारे भी लिखे गए हैं। सोशल मीडिया पर चौकीदार कैंपेन शुरू हुआ है। जिससे विपक्ष पर निशाना साधा गया है।
विज्ञापन
3 of 6
विधायक गणेश जोशी
- फोटो : twitter
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देहरादून रैली में चौकीदार का उल्लेख कर प्रधानमंत्री पर जोरदार हमला बोला था। इसके बाद से भाजपा के मंत्री, पदाधिकारी, समर्थकों ने अपने नाम के आगे चौकीदार लिखना शुरू किया है।
4 of 6
विधायक प्रदीप बत्रा
- फोटो : Twitter
प्रदेश के सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक समेत कैबिनेट में शामिल कई मंत्रियों ने अपने ट्विटर वैरिफाइड अकाउंट में नाम के आगे चौकीदार लिख दिया है।
विज्ञापन
5 of 6
पूर्व सीएम/सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक
- फोटो : Twitter
आसानी से नहीं बदल सकेंगे नाम
फेसबुक नेम पॉलिसी के अनुसार फेसबुक अकाउंट यूजर एक बार नाम बदलने के बाद दो माह तक दोबारा आसानी से नाम नहीं बदल सकता है। दो माह से पहले फिर से नाम बदलने की भी काफी लंबी प्रक्रिया है। वहीं ट्विटर पर कई बार नाम बदलने पर वैरिफाइड अकाउंट से वैरिफिकेशन मार्क हट सकता है।
इन्होंने भी अपने ट्विटर वैरिफाइड अकाउंट में नाम के आगे लिखा चौकीदार-
- सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
- केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा
- विधायक गणेश जोशी
- विधायक प्रदीप बत्रा
- पूर्व सीएम/सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक
- राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी आदि