मतदान केंद्रों के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
मतदान के दो दिन पूर्व मंगलवार को सुबह दस बजे कोटद्वार विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्र ढिकाला के लिए पोलिंग पार्टी रवाना की गई। इस पोलिंग पार्टी को यूपी होते हुए रवाना किया गया। विभिन्न पोलिंग बूथों के लिए उत्तराखंड पुलिस, होमगार्ड, हिमाचल पुलिस, सीआरपीएफ और एसडीआरएफ के जवानों को पोलिंग पार्टी के साथ जीएमओयू की बसों और अन्य वाहनों से रवाना किया गया।