अमर उजाला
नवरात्र में आलू की मिठाई का यहां खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। जानते कम हैं, लेकिन आलू का लौज अब भवाली की मिठाई के रूप में पहचान बना चुका है। अपने दूधिया स्वाद के बीच आलू की कतरनों को चीनी, इलायची, नारियल के एक पाक से बनी मिठाई बटर पेपर की कैप में परंपरागत रूप से लोगों को परोसी जाती है।