फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता संग्राम 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वार' से भाजपा के प्रचार को मिली धार

Fri, 29 Mar 2019 04:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
1 of 8
‘मिशन शक्ति ’ को लेकर राष्ट्र को संबोधित करने के ठीक दूसरे दिन उत्तराखंड पहुंचे पीएम मोदी ने पहली चुनावी जनसभा में प्रदेश में भाजपा के प्रचार को धार दी और इसकी रणनीति भी साफ की। आधे घंटे के भाषण में मोदी ने यह साफ कर दिया कि उत्तराखंड में भाजपा अपनी ओर से कांग्रेस को ध्वस्त करने में कोई मुरव्वत नहीं करने वाली है। अस्सी प्रतिशत आक्रामकता होगी और बीस प्रतिशत ही भाजपा अपनी उपलब्धियों की बात कर रही होगी। खुद मोदी यह साफ कर गए कि वोट ‘चौकीदार मोदी’ के नाम पर ही मांगे जाएंगे।
 
विज्ञापन

2 of 8
मोदी मैदान में आधे घंटे के भाषण में मोदी ने कांग्रेस के खिलाफ तीखे से तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। भाषण की शुरुआत तो प्रदेश के विकास के वादे से की लेकिन इसके बाद 80 प्रतिशत समय सेना, सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा और राफेल आदि को दिया। मोदी ने उत्तराखंड को वीरों, बलिदानियों की भूमि बताया और भाजपा के प्रचार का हिस्सा हो गए सेना के अपमान के जुमलों का इस्तेमाल किया। मोदी यहीं पर नहीं रुके। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस को ध्वस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक कह दिया कि कांग्रेस ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया।
 
विज्ञापन

3 of 8
नैनीताल सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत पर भी सीधा हमला बोला। राहुल गांधी ने देहरादून में न्यूनतम आय की बात की थी तो मोदी ने रुद्रपुर ‘कांग्रेस हटाओ, गरीबी हट जाएगी’ का नया नारा देकर भाजपा के कांग्रेसी विरोधी प्रचार को और धार दे दी। साफ है कि अब भाजपा के प्रचार में तीखापन अपनी पूरी ताकत के साथ मौजूद होगा।  मोदी ने सेना के साथ ही युवा, किसान, उद्यमी और गरीब मतदाताओं पर फोकस किया। भाषण के बीस प्रतिशत हिस्से में उत्तराखंड के लिए किए गए विकास कार्य का जिक्र था। 
 

4 of 8
आधे घंटे के भाषण में मोदी ने सिर्फ अपने संबोधन और उज्ज्वला योजना में ही मातृ शक्ति का जिक्र किया। कांग्रेस इस समय दलों में ही नहीं बल्कि सरकारी सेवा में भी महिलाओं को आरक्षण देने का भरोसा दिला रही है। इसके उलट भाजपा के फोकस से यह पूरा वर्ग बाहर नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय शंखनाद महारैली में लोगों का अभिवादन गढ़वाली, कुमाऊंनी बोली से किया। उन्होंने उत्तराखंड आने के आनंद और जनता के आशीर्वाद को कुमाऊंनी भाषा में बयां किया। 
विज्ञापन

5 of 8
pm modi rally, Narendra Modi rally
वे बोले, उत्तराखंड क भाई बहनों तैं मेरु सादर नमस्कार (उत्तराखंड के भाई बहनों को मेरा नमस्कार)। यह सुनकर सभास्थल पर मोदी-मोदी के नारे गूंजने लगे। इसके बाद मोदी ने कहा कि 'मैं जबले देवभूमि उत्तराखंड में ओनू, मैंके यां ए बेर भौत भलु लागो (मैं जब भी देवभूमि उत्तराखंड में आता हूं मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगता है)। देवभूमि 35 करोड़ देवताओं का और वीर भूमि के जन-जनों का आशीर्वाद म्यर साथ छ, ये लिजी मैं उत्तराखंड की जनता का आभार व्यक्त करनु (देवभूमि के 35 करोड़ देवताओं और वीर भूमि के जन-जन का आशीर्वाद मेरे साथ है, इसके लिए मैं उत्तराखंड की जनता का आभार करता हूं)'। 
 
विज्ञापन

6 of 8
प्रधानमंत्री को पहाड़ी भाषा में बोलता सुनने के बाद महारैली में आए लोगों कहना था कि प्रधानमंत्री को उत्तराखंड के साथ ही पहाड़ी बोली से कितना लगाव है। पहाड़ी भाषा में उनके संबोधन ने दिल को छू लिया। नैनीताल से आई किरन बिष्ट, हेमा, कविता, बुजुर्ग प्रेम सिंह, विपिन रावत बेहद जोशीले अंदाज बोले कि देश के चौकीदार को पहाड़ी भाषा का भी ज्ञान है। उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी कि मोदी को पहाड़ी बोली भी आती होगी। प्रधानमंत्री को पहाड़ी भाषा बोलते सुनना गर्व की बात है।
विज्ञापन

7 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के चौकीदार को आशीर्वाद देने के लिए इतने सारे चौकीदार निकल पड़े हैं। उन्होंने जनता से पूरी ताकत से नारे लगाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं भी... तो जनता बोली ...चौकीदार। मोदी बोले, डरने वाले संस्कार इस चौकीदार में नहीं है। मोदी मैदान के गेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगाए गए आदमकद पोस्टर के सामने सेल्फी लेने के लिए दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। प्रधानमंत्री के पोस्टर सामने सेल्फी लेने के लिए लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

8 of 8
pm modi rally, Narendra Modi rally
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली के आयोजन पर पूरा शहर भगवा रंग में रंग गया। डीडी चौक से लेकर तीन पानी तिराहा तक भाजपा के झंडे लहराते नजर आए। कार्यकर्ता भी मुंह पर मोदी का मुखौटा पहन हाथों में झंडे लेकर पहुंचे। मोदी को पसंद करने वाले कई समर्थक तो माथे पर ‘मैं भी चौकीदार हूं’ लिखी केसरिया पट्टी बांधकर पहुंचे। वहीं, आसपास के घरों पर भी भाजपा के झंडे लहरा रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में सुरक्षा की दृष्टि से भले ही पुलिस, पीएसी और एसएसबी के जवानों समेत बड़ी फोर्स तैनात किया गया था। लेकिन, जेबकतरों पर पुलिस का पहरा फेल दिखाई दिया। मोदी मैदान में उमड़ी भीड़ के बीच जेब कतरे सक्रिय रहे। सितारगंज से रैली में पहुंचे भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अनिरुद्ध राय की जेबकतरों ने जेब काट ली, उनके पास करीब 2100 रुपये थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें