फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी रैलीः प्रधानमंत्री ने मंच से लिया भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट का नाम, कट सकती है जेब!

Thu, 28 Mar 2019 04:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
1 of 5
पीएम ने मंच से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट का नाम पुकारा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुद्रपुर में आयोजित विजय शंखनाद महारैली के मंच से नैनीताल के भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट का नाम पुकारा, जिसके बाद उनकी जेब पर भार पड़ सकता है। जी हां, चुनावी रैली के दौरान स्टार प्रचारक ने मंच से प्रत्याशी का नाम लिया तो रैली का 50 प्रतिशत खर्च प्रत्याशी के खाते में जुड़ जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
लोकसभा चुनाव में धन बल का प्रयोग रोकने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में 2733 टीमें तैनात की गई हैं। ये टीमें चुनाव में प्रत्याशी के खर्चों पर पैनी नजर रखेंगी।  
विज्ञापन

3 of 5
निर्वाचन आयोग ने चुनाव लड़ने वाले एक प्रत्याशी के लिए चुनावी खर्च की सीमा 70 लाख रुपये निर्धारित की है। चुनाव में इससे अधिक खर्च को रोकने के लिए आयोग ने प्रत्याशियों व राजनीतिक दलों को निर्देश जारी किए हैं।

4 of 5
चुनावी रैली में स्टार प्रचारक की ओर से नाम लेने पर प्रत्याशी का चुनावी खर्च बढ़ जाएगा। चुनावी रैली पर होने वाले खर्च का 50 प्रतिशत सीधे प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा। चुनावी खर्चों का आंकलन करने के लिए आयोग ने बाकायदा सामानों की रेट लिस्ट जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयोग के इस फैसले के बाद अजय भट्ट की जेब पर रुद्रपुर में आयोजित विजय शंखनाद महारैली का के 50 प्रतिशत खर्चे का भार पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें