फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: नैनीताल सीट पर इनकी ना ने खोली अजय भट्ट के टिकट की राह

Fri, 22 Mar 2019 10:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
अजय भट्ट - फोटो : file photo
उत्तराखंड की नैनीताल लोकसभा सीट से इस दिग्गज के इनकार ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के टिकट की राह खोल दी। वह 25 मार्च को अपना पर्चा दाखिल करेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
भगत सिंह कोश्यारी
सांसद भगत सिंह कोश्यारी के चुनाव लड़ने से ना कहने के बाद अजय भट्ट को टिकट मिला, लेकिन यह निर्णय लेने में पार्टी को खासी कसरत करनी पड़ी।
 
विज्ञापन

3 of 5
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : amar ujala
जातीय समीकरण के हिसाब से इसका असर गढ़वाल सीट की उम्मीदवारी पर भी पड़ता नजर आया। सियासी हलकों में गुरुवार को ये चर्चाएं खासी गर्म रहीं कि केंद्रीय नेतृत्व भट्ट के स्थान पर कोश्यारी या उनकी पसंद के किसी अन्य चेहरे पर दांव लगा सकता है।

4 of 5
अजय भट्ट - फोटो : AmarUjala
लेकिन अंत में पार्टी ने अजय भट्ट को प्रत्याशी बना दिया। भट्ट 2017 के चुनाव में रानीखेत विधानसभा से चुनाव हार गए थे। प्रचंड मोदी लहर के बावजूद पराजित होने पर उन्हें काफी धक्का लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय भट्ट - फोटो : AmarUjala
वर्तमान में भट्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और यूपी के समय से सक्रिय राजनीति में हैं। कुमाऊं की सियासत में वे जाना पहचाना नाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें