फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव 2019: भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने अल्मोड़ा में अजय टम्टा को दिया टिकट तो इनको लगा झटका

Fri, 22 Mar 2019 10:16 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
अजय टम्टा - फोटो : अमरउजाला
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड की अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर अजय टम्टा को प्रत्याशी बनाया है। टम्टा इस सीट से सांसद हैं और केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री भी।
 
विज्ञापन

2 of 5
वह 25 मार्च को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस सीट पर टिकट की दावेदारी कर रही रेखा आर्या को टम्टा का टिकट तय हो जाने के बाद झटका लगा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
रेखा आर्या
रेखा आर्या टिकट को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी मिलीं थीं। उन्होंने आशा जताई थी कि उन्हें पार्टी उम्मीदवार बनाएगी। लेकिन महिला कोटे से माला राज्यलक्ष्मी का टिहरी सीट से टिकट तय हो जाने के बाद मान लिया गया था कि पार्टी रेखा आर्या को प्रत्याशी नहीं बनाएगी।

4 of 5
भाजपा-कांग्रेस
अल्मोड़ा सीट पारंपरिक रूप से कांग्रेस और भाजपा के दबदबे वाली रही है। नब्बे के दशक के बाद इस सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
2009 में भाजपा इस सीट पर पराजित हुई थी। लेकिन 2014 में अजय टम्टा कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को पराजित कर लोकसभा पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें