उत्तराखंड के रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन एक सप्ताह पहले से तैयारियों में जुटा था, लेकिन भीड़ उमड़ते ही पुलिस प्रशासन का सारा होमवर्क फेल हो गया।
विज्ञापन
2 of 7
रुद्रपुर में पीएम मोदी की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
पीएम की फ्लीट के किच्छा रोड पर आते ही भीड़ बेकाबू हो गई और सड़क पर दौड़ते हुए बेरिकेडिंग को तोड़कर मैदान में घुसने लगी। शुरुआत में जहां गेटों पर तैनात पुलिसकर्मी मेटल डिटेक्टर से लोगों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 7
रुद्रपुर में पीएम मोदी की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पीएम के आने के बाद चेकिंग बंद कर दी। लोग डंडे, झंडे और पानी की बोतलें लेकर ही मैदान में घुस गए। सड़क पर भीड़ बढ़ने से जब अराजकता फै ली तो दर्जनों लोग मोदी को सुने बिना ही घरों को लौट गए।
4 of 7
रुद्रपुर में पीएम मोदी की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
वीआईपी गेट के पास सड़क पर भीड़ के बेकाबू होने पर खुद एसएसपी बरिंदरजीत सिंह, एसपी इंटेलीजेंस प्रिया प्रियदर्शनी और एसपी सिटी देवेंद्र पींचा को भीड़ के बीच में आकर व्यवस्था संभालनी पड़ी।
विज्ञापन
5 of 7
रुद्रपुर में पीएम मोदी की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
सभा स्थल में प्रवेश के लिए 23 गेट मैदान में बने थे। गंगापुर रोड पर वीआईपी वाहनों के लिए गेट बनाया गया था और पीएम मोदी को भी इसी गेट से कार्यक्रम स्थल में जाना था। पीएम मोदी के आने से पहले वीआईपी गेट के पास तैनात पुलिसकर्मी सड़क से को हटाते रहे लेकिन सड़क के दोनों ओर जुटी भीड़ को नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन
6 of 7
रुद्रपुर में पीएम मोदी की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में मोदी की फ्लीट के आते ही लोग सड़कों पर दौड़े और मुख्य मार्ग पर ही भगदड़ मच गई। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने सिर्फ एक रस्सी ही सड़क पर लगाई थी। बाद में पुलिस ने स्लाइड बैरियर लगाए जो भीड़ के आगे टिक नहीं सके।
रुद्रपुर में पीएम मोदी की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ बढ़ने पर जब लोग मैदान की ओर बढ़ने लगे तो गेट नंबर एक पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने चेकिंग के नाम पर एक युवक की पिटाई कर दी। इससे लोग आक्रोशित हो गए। हालांकि उन्होंने किसी तरह का बखेड़ा नहीं किया।