दुनिया के सबसे बडे़ लोकतांत्रिक देश में गुरुवार को आम चुनाव का प्रथम चरण था। ऐसे में बाहर रहकर काम करने वाले देहरादून के मतदाताओं में से कई अपने घर पहुंचे। दून के ऐसे ही एक मतदाता भूपेश सिंह चौहान हैं, जो रूस से मतदान करने के लिए घर पहुंचे। वह लगभग 29 वर्ष से मास्को में रह रहे हैं।