शहर में फैली अराजकता के कारण जहां शुरुआत में थाना और चौकी पुलिस के साथ पीएसी ने मोर्चा संभाला। वहीं रात बढ़ने के साथ सिख समाज के लोगों को एकत्र होता देख बात बढ़ने की नौबत आ गई। इस पर बाजपुर, गदरपुर ट्रांजिट कैंप, पंतनगर और काशीपुर से भी पुलिस फोर्स बुलाकर बाजार में तैनात की गई। साथ ही दमकल वाहन, सीमा सुरक्षा बल, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को भी शहर में चप्पे- चप्पे पर मुस्तैद किया गया।