फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में घास की टोकरी अपने सिर पर रखकर घूमे कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत, देखिए...

Thu, 04 Apr 2019 11:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गरमपानी/बेतालघाट (नैनीताल)
विज्ञापन
1 of 5
कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी हरीश रावत हर बार अपनी रैली और जनसभाओं में अलग ही अंदाज में नजर आते हैं। गुरुवार को भी उन्हें ऐसे अंदाज में देख हर कोई हैरान रह गया। 
विज्ञापन

2 of 5
नैनीताल में हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
मौना, क्वारब, चोपड़ा, नैनीपुल में जनसंपर्क किया। वहीं, खैरना, गरमपानी, बेतालघाट, धनियाकोट, सिमलखा, रातीघाट में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई, फिर बोले कि देश में भाजपा की नहीं, कांग्रेस की लहर चल रही है। जब रावत ने खेत से घास की डाली (डलिया या टोकरी) लेकर जा रही महिलाओं को देखा तो टोकरी को अपने सिर पर रखकर कुछ दूर चले।
विज्ञापन

3 of 5
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
वहां पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, रानीखेत विधायक करन मेहरा, राजेंद्र त्रिपाठी, अंकित साह, हेम आर्य, भुवन तिवारी, भूपेश बिष्ट आदि थे। उधर, बेतालघाट में बालम मेहरा, शैलू बोहरा, कीर्ति सिंह, कृपाल सिंह आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ली। 

4 of 5
नैनीताल में रोड शो के दौरान कैरम खेलते हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
बता दें कि इससे पहले भी नैनीताल में रोड शो के दौरान हरीश रावत अलग ही अंदाज में दिखे थे। रोड शो में जब वे नैनीताल के तल्लीताल बाजार पहुंचे तो वहां व्यापारियों को कैरम खेलता देख वे खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने भी व्यापारियों के साथ कैरम खेला और फिर जनसंपर्क किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूरियां तलते पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
वहीं हाल ही में हुई गंगा-गन्ना यात्रा के बाद बाद भी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरकी पैड़ी के पास एक पूरी की दुकान में गए थे। इस दौरान उन्होंने वहां पूरियां भी तली। यह देखकर सब हैरान रह गए और देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर पूरियों का लुत्फ उठाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें