फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड शो के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने खेला कैरम, लोगों ने खूब बजाई तालियां, तस्वीरें... 

Wed, 27 Mar 2019 09:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 6
नैनीताल में रोड शो करते हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत रोड शो के दौरान अलग ही अंदाज में दिखे। रोड शो में जब वे नैनीताल के तल्लीताल बाजार पहुंचे तो वहां व्यापारियों को कैरम खेलता देख वे खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने भी व्यापारियों के साथ कैरम खेला और फिर जनसंपर्क किया। 
विज्ञापन

2 of 6
नैनीताल में रोड शो करते हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने बुधवार को नैनीताल, भवाली, भीमताल और ज्योलीकोट में रोड शो और जनसभा कर कहा कि भाजपा दिलों में नफरत भर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करने का आरोप भी लगाया। 
विज्ञापन

3 of 6
नैनीताल में रोड शो करते हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
राम सेवक सभा में उन्होंने कहा कि बीते पांच साल में सभी संस्थाओं को डिग्रेड किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के चार जजों के मन में कितनी वेदना रही होगी। रिजर्व बैंक का वह गवर्नर जिसको खुद उन्होंने नियुक्त किया हो उन्हें इस्तीफा देकर जाना पड़ा।

4 of 6
नैनीताल में रोड शो करते हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
रात के अंधेरे में सीबीआई डायरेक्टर को चलता कर दिया जाता है। सांख्यिकी आयोग ने सरकार को कुछ खटकने वाले आंकड़े जारी कर दिए तो एक अधिकारी को नौकरी छोड़ कर जाना पड़ा। यह भी कहा कि जब आंबेडकर संविधान बना रहे थे तो आरएसएस पदाधिकारी ने कहा था कि यह संविधान छूने के लायक नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
नैनीताल में रोड शो करते हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
हरीश रावत रामसेवक सभा में अपना भाषण शुरू ही कर पाए थे कि माइक अचानक बंद हो गया।  माइक ठीक होने पर उन्होंने कहा कि भैंस और माइक तभी बिगड़ते हैं जब घर में मेहमान हों या सामने जनता जनार्दन। जब जब मेरा माइक बिगड़ता है तो मुझे जनता का समर्थन मिल जाता है। उन्होंने कहा इस समय प्रकृति चीख-चीख कर कह रही है कि देश में परिवर्तन आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नैनीताल में रोड शो करते हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
वहीं पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार धतूरा (नशीला फल) खाकर सत्ता मद में चूर है। सरकार के नशे में होने का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें