ऐतिहासिक झंडेजी आरोहण के तीसरे दिन आज देहरादून में श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में नगर परिक्रमा निकाली गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
बुधवार सुबह 9:30 बजे श्री दरबार साहिब से शुरू हुई नगर परिक्रमा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। नगर परिक्रमा सहारनपुर चौक, कांवली रोड होते हुए श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल पहुंची।
विज्ञापन
3 of 5
जहां संगतों को चने, मुरमुरे व गुड़ का प्रसाद वितरित किया गया। जिसके बाद नगर परिक्रमा तिलक रोड, टैगोर विला, घंटाघर, पलटन बाजार होते हुए लक्खीबाग पहुंची।
4 of 5
यहां संगतों ने ब्रहमलीन श्री महंतों की समाधियों पर मत्था टेका। इसके बाद नगर परिक्रमा दोपहर करीब 2 बजे श्री दरबार साहिब पहुंचकर संपन्न हुई।