bc khanduri
- फोटो : File Photo
पौड़ी लोकसभा सीट मौजूदा समय में सबसे हॉट मानी जा रही है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी (सेनि) की दावेदारी मजबूत हो गई है। खंडूड़ी के बाद कैबिनेट मंत्री व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सतपाल महाराज और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत का दावा मजबूत माना जा रहा है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की नजर भी गढ़वाल सीट पर टिकी है। इसके अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत ग्रामवासी, शौर्य डोभाल, वीरेंद्र जुयाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत, विधायक यमकेश्वर ऋतु खंडूड़ी, महिला आयोग की अध्यक्ष विजय बड़थ्वाल व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट गढ़वाली की भी इस सीट से दावेदारी मानी जा रही है।