फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी पर साधा निशाना, पिछले चुनावों में हार को लेकर कही बड़ी बात

Mon, 25 Mar 2019 06:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
ramesh pokhriyal nishank
हरिद्वार संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी डा. रमेश पोखरियाल निशंक के नामांकनपत्र भरने के बाद प्रेमनगर आश्रम में जनसभा आयोजित की गई। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। वहीं उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी को लेकर भी बड़ी बात कही। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ramesh pokhriyal nishank
कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने जहां अपनी उपलब्धियां गिनवाई वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी अंबरीष कुमार पर निशाना साधने से भी नहीं चूके। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तो कांग्रेस के प्रत्याशी का नाम तक भूल गए थे। शहरी विकास मंत्री  मदन कौशिक ने कहा कि अंबरीष कुमार ने हर चुनाव में हारने का रिकॉर्ड बनाया है। 
विज्ञापन

3 of 6
कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीश कुमार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
इस बार जनता रिकॉर्ड वोटों से हराकर एक नया रिकॉर्ड उनके नाम करेगी। सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि राज्य निर्माण के समय जो लोग ठीक से खड़े नहीं हो पाते थे, वे आज हरिद्वार से चुनाव लड़ रहे हैं।

4 of 6
ramesh pokhriyal nishank
कहा कि उन्होंने अपने पांच सालों के कार्यकाल के दौरान जितने कार्य किए हैं, आजाद भारत में हरिद्वार में इतने विकास कार्य पहले कभी नहीं हुए हैं। जो लोग उनके विकास कार्यों की आलोचना करते हैं, वह उनकी चुनौती स्वीकार करें और मैदान में आए। 
विज्ञापन

5 of 6
ramesh pokhriyal nishank
उनके पास संसदीय क्षेत्री के दस लाख व्यक्तियों के नाम व पते की सूची है, जिसमें सब लिखा है कि कि व्यक्ति को सरकार की किस योजना का कितना लाभ पहुंचा है। योजनाओं का फायदा हर व्यक्ति को दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ramesh pokhriyal nishank
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव राष्ट्र की मजबूती और नए भारत के निर्माण के लिए हो रहा है। जो काम देश में 55 सालों में नहीं हो सका वह भाजपा ने 5 वर्षों में करके दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2022 तक देश का एक भी व्यक्ति बेघर नहीं रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें