देहरादून के ऐतिहासिक झंडेजी मेले का सोमवार से आगाज हो गया। सुबह करीब छह बजे से विशेष पूजा-अर्चना का दौर शुरू हुआ। उसके बाद पुराने झंडेजी को विधि-विधान से उतारकर पुराने गिलाफ हटाए गए। नए झंडेजी को गाय के दूध, दही, घी, मक्खन, गोमूत्र, गंगाजल से स्नान कराया गया। दोपहर से शाम तक झंडेजी पर गिलाफ चढ़ाया जाएगा।