टिकट मिलने की खुशी क्या होती है, इसकी बानगी शुक्रवार को देहरादून महानगर कार्यालय में उस समय देखने को मिली, जब टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह की आंखें डबडबा गईं। चुनावी कार्यालय के पूजन के बाद कार्यकर्ताओं की बधाई लेने के बाद अचानक वह भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि वह खुद को कार्यकर्ताओं की मां समझती हैं, ऐसे में उनका प्यार देखकर भावुक होना लाजिमी है। दुनिया की हर मां ऐसी ही होती है।