फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohri 2021 : मुस्कराते नन्हे मेहमानों ने अमर उजाला के साथ मनाई लोहड़ी, तस्वीरों में देखें खिलखिलाते चेहरे

Wed, 13 Jan 2021 04:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
लोहड़ी खुशियों को सबके साथ मनाने का त्योहार है। इस त्योहार को खुशहाली के आगमन का प्रतीक भी माना गया है। यही वजह है कि हर साल उत्तर भारत में लोहड़ी की धूम रहती है। बुधवार को शहरभर में लोहड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
इस बार अमर उजाला ने भी नन्हे मेहमानों की पहली लोहड़ी में शामिल होने का निर्णय लिया है, जिसे शहरवासियों ने खूब सराहा और नन्हे मेहमानों की तस्वीरें अमर उजाला के साथ साझा की है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
इसी क्रम में अमर उजाला अपनी पहली लोहड़ी मना रहे नन्हे-मुन्नों की तस्वीरें प्रकाशित कर रहा है। ताकि, नन्हे मेहमानों की पहली लोहड़ी को खास बनाया जा सके। लोहड़ी के दिन आग में तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली चढ़ाई जाती हैं।

4 of 7
- फोटो : amar ujala
आग के चारों तरफ चक्कर लगाकर सभी लोग अपने सुखी जीनव की कामना करते हैं। लोहड़ी की खास बात ये भी है कि इस पर्व में संगीत और नृत्य का तड़का इसे और भी खूबसूरत बना देता है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
पारंपरिक तौर पर लोहड़ी फसल की बुवाई और कटाई से जुड़ा एक विशेष त्योहार है। इस अवसर पर पंजाब में नई फसल की पूजा करने की परंपरा है। वहीं आज राजधानी देहरादून सहित राज्य भर में लोहड़ी पर्व के मौके पर उत्सव का माहौल बना हुआ है। बाजार मूंगफली, पॉपकॉर्न और गुड़ की खुशबू से सराबोर है। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा कई हिस्सों में माना जाता है यह त्योहार पूस की आखिरी रात और माघ की पहली सुबह की कड़क ठंड को कम करने के लिए मनाया जाता है। लोहड़ी के इस पावन अवसर के दिन अग्नि जलाने के बाद उसमें तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली चढ़ाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
वहीं इसके बाद सभी लोग अग्नि के गोल-गोल चक्कर लगाते हुए सुंदरिए-मुंदरिए हो, ओ आ गई लोहड़ी वे, जैसे पारंपरिक गीत गाते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते इस पावन पर्व को उल्लास के साथ मनाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें