फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में नहीं यहां है पांडवों का लाक्षागृह, केंद्र सरकार को खुदाई के लिए भेजा पत्र

Tue, 07 Nov 2017 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
1 of 6
lakhamandal
भले ही केंद्र सरकार ने बागपत जिले में पांडवों के लाखागृह के राज से पर्दा उठाने के लिए खुदाई की अनुमति दे दी हो, लेकिन यहां  भी लोगों का दावा है कि पांडवों का लाक्षागृह बागपत में नहीं बल्कि यहां है। इसके लिए केंद्र सरकार को पत्र भी भेजा गया है।
विज्ञापन

2 of 6
lakhamandal
भाजपा जनजातीय मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गीताराम गौड़ ने पुरातत्व विभाग से लाखामंडल क्षेत्र की खुदाई करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन केंद्रीय पर्यटन महेश शर्मा मंत्री को भेजा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि लाखामंडल क्षेत्र में पांडवों का इतिहास छिपा है।
विज्ञापन

3 of 6
lakhamandal
लाखामंडल क्षेत्र में थोड़ी सी खुदाई से पौराणिक काल की मूर्तियां निकलती हैं। अब तक यहां सैकड़ों मूर्तियां और लाखों की संख्या में शिवलिंग निकल चुके हैं। जिसके चलते लाखामंडल को देवनगरी की संज्ञा दी जाती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मान्यता और दावा है कि लाक्षागृह भी लाखामंडल के पुड़िया नामक स्थान पर स्थित है।

4 of 6
lakhamandal
यहां आज भी वह गुफा विद्यामान है, जहां से निकल कर पांडवों ने अपनी जान बचाई थी। लाखामंडल के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व को देखते हुए यहां हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के साथ ही शोधार्थी पहुंचते हैं। यह क्षेत्र पुरातत्व विभाग की देखरेख में है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने यूपी के बागपत जिले के बरनावा टीली की खुदाई की अनुमति दे दी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
lakhamandal
वहां के लोगों का दावा है कि लाक्षागृह वहां हैं, जबकि लाक्षागृह के सैकड़ों भौतिक प्रमाण आज भी लाखामंडल में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इतिहासकार और अंग्रेजी लेखक भी यह स्वीकार चुके हैं कि लाखामंडल में ही दुर्योधन ने पांडवों के वध के लिए लाक्षागृह का निर्माण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
lakhamandal
कहा कि किसी आपदा के चलते यह सभी जमीन के नीचे दब गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की जनभावना को देखते हुए लाखामंडल की भी खुदाई होनी चाहिए, ताकि यहां की वास्तविकता को पूरी दुनिया जाने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें