फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 घंटे चला मेडिकल कॉलेज में कैद गुलदार का रेस्क्यू, शूटर जॉय और असलम ने किया ढेर, तस्वीरें...

Wed, 03 Jul 2019 10:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
विज्ञापन
1 of 6
मेडिकल कॉलेज से गुलदार का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में रविवार सुबह दस से बंद गुलदार का रेस्क्यू मंगलवार दोपहर 12 बजे पूरा हुआ। दो दिन इंतजार के बाद भी जब गुलदार पिजड़े में कैद नहीं हुआ तो मंगलवार को सुबह कॉलेज में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मेडिकल कॉलेज से गुलदार का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
सर्च ऑपरेशन के दौरान शूटर जॉय ने टीम के साथ कॉलेज के सभी भवन चेक किए। इस दौरान अचानक पीछे से आए गुलदार ने शूटर पर हमला कर दिया। हमले में बचाव करते हुए शूटर जॉय को गुलदार पर गोली चलानी पड़ी। पहली गोली शूटर असलम ने चलाई फिर दूसरी गोली शूटर जॉय ने चलाई। 
विज्ञापन

3 of 6
मेडिकल कॉलेज से गुलदार का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि रविवार से ही वन विभाग गुलदार को सुरक्षित बाहर निकालने या पिंजड़े में कैद करने की योजना बना रहा था। प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) जयराज ने भी कॉलेज का निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे। लेकिन वह पिंजड़े में कैद ही नहीं हुआ। 

4 of 6
मेडिकल कॉलेज से गुलदार का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
रविवार को गुलदार ने अंदर घुसते समय उसने एक क्लर्क को घायल कर दिया। इसके बाद वह गायब हो गया। दोपहर में उसने कांच का गेट तोड़कर दो सुरक्षाकर्मियों को घायल कर दिया था।वन विभाग की टीम, शूटर्स और पुलिस दो रातों से गुलदार की ताक में बाहर ही बैठे रहे, लेकिन वह बाहर नहीं आया।  
विज्ञापन

5 of 6
मेडिकल कॉलेज से गुलदार का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
गुलदार बाहर निकला या नहीं इसको जानने के लिए कैमरा ट्रैप और फुट प्रिंट ट्रैप किया गया। इसके लिए गेटों के आगे प्लास्टर ऑफ पेरिस डाला गया था। साथ ही गेटों पर कैमरे लगवाए जा रहे हैं। लेकिन जब सारे इंतजाम फेल हो गए तो मंगलवार सुबह सर्च ऑपरेशन चलाना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेडिकल कॉलेज से गुलदार का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से गुलदार का रेस्क्यू करना काफी कठिन था। मुख्य भवन में भूतल सहित चार मंजिल हैं। यहां प्रत्येक विभाग गैलरी के जरिए एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। यहां हॉल, कमरे और बाथरूम भारी संख्या में हैं। ऐसे में उसको ढूंढना काफी मुश्किल था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें