उत्तराखंड के फरकिया गांव से क्रिकेट खेलने के बाद मलारी की ओर आ रहे युवाओं की कार भुजगड़ के समीप करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में पांच युवक सवार थे, जिनमें से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अभी भी कार में फंसे हैं। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ, एसडीआरफ, आईटीबीपी, सेना और पुलिस की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी है। नीती घाटी में संचार सेवा बाधित होने से लोगों को समय पर घटना की जानकारी नहीं हो पाई है। साथ ही रेस्क्यू अभियान में भी दिक्कत आ रही है।