फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल के मासूम को नोंच-नोंच कर खा गया तेंदुआ, सुबह जंगल से इस हालत में मिला शव, तस्वीरें...

Wed, 13 Jun 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
1 of 5
leopard
सात साल के बेटे को रातभर पूरा गांव ढूंढता रहा, लेकिन सुबह जिस हालत में शव मिला उसे देखकर सबका कलेजा फट गया। रो-रोकर पिता का बुरा हाल है।

 
विज्ञापन

2 of 5
leopard
सोमवार देर रात को अल्मोड़ा के वन रेंज गढ़खेत के हरीनगरी गांव में सोमवार देर शाम तेंदुआ दीपक कुमार (7)  पुत्र दीवानी राम को घर से उठा ले गया। ग्रामीण बच्चे की ढूंढखोज में जुटे थे। वहीं मंगलवार सुबह दीपक का शव  जंगल से आधा खाया हुआ मिला।
विज्ञापन

3 of 5
leopard
घटना के बाद समूचे इलाके में दहशत व्याप्त है। इधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव से सटे जंगल में आग लगा दी है। जंगल में फायरिंग की सूचना भी है। बताया जा रहा है कि, शाम घर के अंदर एक कमरे में खेल रहा था। इतने में तेंदुआ वहां आ धमका और बच्चे को उठा ले गया। बच्चे की चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन जब तक कमरे में पहुंचते तब तक तेंदुआ उसे उठाकर जंगल की ओर भाग गया।
 

4 of 5
leopard
ग्राम प्रधान ने बताया कि घटना की सूचना वन  रेंजर गढ़खेत को दे दी है। बता दें कि तीन माह पूर्व भी हरीनगरी में तेंदुआ करन नाम के एक बच्चे को  भी उठा ले गया था। वहीं, एसडीएम गरुड़ सुंदर सिंह, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट और कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश कोहली और ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण ग्रामीणों के साथ जंगल की ओर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
leopard
इधर, सोमवार की सुबह तेंदुए ने हवालबाग के नैनोली गांव में ग्राम प्रहरी महेश कुमार (45) पुत्र प्रताप राम पर हमला कर उसे घायल कर दिया। ग्राम प्रहरी के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ देखकर तेंदुआ भाग गया।  ग्रामीणों ने ग्राम प्रहरी को अल्मोड़ा बेस अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें