फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक गायक पप्पू कार्की की मौत के बाद मदद को आए ये बॉलीवुड एक्टर, उठाएंगे बेटे की पढ़ाई का पूरा खर्चा

Wed, 13 Jun 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 5
pappu karki son
उत्तराखंड के लोकगायक पप्पू कार्की की मौत के बाद अब उनके परिवार की मदद को ये बॉलीवुड एक्टर सामने आए हैं। उन्होंने पप्पू के बेटे की पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाने की बात कही है।
विज्ञापन

2 of 5
actor sanjay mishra
पप्पू कार्की की मौत के बाद उनके प्रशंसक गम में हैं। उनके परिवार की मदद को हाथ बढ़ने लगे हैं। बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा ने कहा है कि वह पप्पू के बेटे दक्ष की पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करेंगे। सोशल मीडिया पर पप्पू के चाहने वालों के कई कमेंट्स वायरल हो रहे हैं। इसमें सरकार से परिवार को आर्थिक मदद देने की अपील भी की गई है। कई लोगों ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर उनकी पत्नी कविता कार्की का अकाउंट नंबर जारी करते हुए मदद की मांग की है।
विज्ञापन

3 of 5
Pappu Karki - फोटो : file photo
वहीं कार्की के बेटे दक्ष की पढ़ाई का जिम्मा इंस्पिरेशन स्कूल प्रबंधन ने भी लेने की बात कही है। स्कूल के प्रबंध निदेशक दीपक बल्यूटिया से सोमवार को लोक कलाकार और शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर पप्पू के पुत्र को शिक्षा देने का अनुरोध किया। निदेशक बल्यूटिया ने दक्ष को निशुल्क शिक्षा दिलाने का भरोसा दिया। बल्यूटिया ने बताया कि उनके संस्थान में पहले से ही इस तरह की व्यवस्था है कि जिन बच्चों के पिता की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है और बच्चों की शिक्षा-दीक्षा का कोई अन्य साधन नहीं होता है उन्हें स्कूल की ओर से निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है।

4 of 5
singer pappu karki funeral
वहीं, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी ने पप्पू कार्की की पत्नी कविता कार्की को 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की है। भंडारी ने कविता कार्की के बैंक खाते में उक्त रकम जमा की है। भंडारी ने कहा कि वह पप्पू कार्की को काफी पहले से जानते थे। उन्होंने कनालीछीना महोत्सव में कई बार गीतों की प्रस्तुति दी। कहा कि वह आगे भी कार्की के परिवारजनों की मदद करेंगे। गणाई के जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र बोरा शिवजी ने स्वर्गीय लोक कलाकार पप्पू कार्की के परिजनों की मदद के लिए मुहिम छेड़ दी है। बोरा ने कहा कि लोक गायक के परिवार की मदद के लिए सरकार और राज नेताओं को भी आगे आना चाहिए। विपत्ति में पड़े परिवार को मदद देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pappu karki
बता दें कि,  शैलावन (पांखू) के मूल निवासी 34 वर्षीय प्रवेंद्र सिंह कार्की उर्फ पप्पू कार्की पिथौरागढ़ में लाल सिंह कालोनी बिठौरिया में परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार रात को वे हल्द्वानी से करीब 102 किलोमीटर दूर गौनियारौ गांव में युवा महोत्सव-2018 में शामिल होने गए थे। पहीं शनिवार की सुबह चार बजे वह कार से बीटेक के छात्र पुष्कर गौनिया (23), गौनियारो निवासी स्नातक के छात्र राजेंद्र उर्फ राजू गौनिया (24), छड़ायल निवासी जुगल किशोर पंत (24) और रामनगर चोरपानी निवासी अजय आर्या (27) के साथ लौट रहे थे। इस दौरान हादसा होने से तीनों की मौत हो गई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें