फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के झुंड से बुजुर्ग महिला को घसीटकर ले गया तेंदुआ, मच गई चीख-पुकार, तस्वीरें...

Sun, 12 Jul 2020 11:05 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र के गौला बैराज जंगल में घास काट रही बुजुर्ग महिला को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। तेंदुआ उसे महिलाओं के झुंड से घसीटकर ले गया। 17 दिन के अंदर तेंदुए के हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 23 जून को सूनाकोट गांव में मंदिर जा रही महिला को तेंदुए ने मार डाला था। दोनों घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने तेंदुए को आदमखोर घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
काठगोदाम गौला बैराज निवासी 60 वर्षीय पुष्पा सांगुड़ी शनिवार सुबह बसंती देवी, नंदी देवी, मुन्नी देवी और लता देवी के साथ  बैराज से करीब तीन किमी दूर जंगल में मवेशियों के लिए चारा लेने गईं थीं। करीब साढ़े नौ बजे घास काटने के दौरान तेंदुआ पुष्पा पर झपटा और उसे घसीटकर ले गया। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुष्पा की चीख सुनकर साथी महिलाएं शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागीं। चीखपुकार सुनकर कुछ ग्रामीण भी जंगल की ओर भागे। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों और पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आधे घंटे बाद महिला का शव बरामद कर लिया। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर शव को घर में रखने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वन क्षेत्राधिकारी मनोरा रेंज भूपाल सिंह मेहता ने मृतका के परिवार को एक लाख रुपये का मुआवजा और दाह संस्कार के लिए दस हजार रुपये दिए। सोमवार तक मुआवजे की शेष राशि भी परिजनों को दे दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सोनकोट और गौला बैराज में दो महिलाओं की मौत के बाद तेंदुए को आदमखोर घोषित कर दिया गया है। मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक के कार्यालय से तेंदुए को मारने के आदेश जारी हो गए हैं। जल्द ही शूटरों की व्यवस्था कर तेंदुए को मार दिया जाएगा।
-टीआर बीजूलाल, प्रभागीय वनाधिकारी, नैनीताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें