फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन से बच्चे को ले गया गुलदार, घर से कुछ दूर मिला खून से सना शव

Sun, 27 Nov 2016 05:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गौचर
विज्ञापन
1 of 6
leopard
गौचर के शैल गांव में घर के आंगन से मासूम को गुलदार उठा ले गया। घटना के करीब एक घंटे बाद बच्चे का शव घटनास्थल से 50 मीटर दूर बरामद हुआ।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
leopard
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में इन दिनों शैल-दुआ-कांडा मोटर मार्ग के सुधारीकरण का काम चल रहा है। सड़क का काम रहे कुछ मजदूर शैल गांव से 200 मीटर दूर स्थित एक पुराने मकान में रह रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
मजदूर विनोद का परिवार भी इसी मकान में रहता है।
 

4 of 6
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
शनिवार शाम करीब पांच बजे विनोद और अन्य मजदूर काम से लौटकर घर में खाना बना रहे थे, तभी घर के बाहर आंगन से विनोद के चार वर्षीय पुत्र ललित को गुलदार उठा ले गया।
 
विज्ञापन

5 of 6
कैमरा ट्रैप में आया गुलदार - फोटो : AmarUjala
घटना के तुरंत बाद विनोद और अन्य सभी मजदूर बच्चे की खोजबीन में जुट गए लेकिन घनी झाड़ियां होने से बच्चे का पता नहीं चल सका।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
leopard
करीब एक घंटे बाद घर से करीब 50 मीटर दूर बच्चे का शव मिला। वन पंचायत सरपंच राकेश शैली ने बताया कि घटना से गांव में दहशत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें