फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद कुख्यात अपराधी ने जेलर के फोन से व्यापारी को धमकाया!

Sun, 27 Nov 2016 05:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 8
जेल में माेबाइल - फोटो : Desk
उत्तराखंड चमोली जिले के पुरसाड़ी जेल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जेल में बंद एक कुख्यात अपराधी ने जेलर के फोन से एक व्यापारी को धमका डाला।
 
विज्ञापन

2 of 8
सस्पेंड
अब इस मामल में पुरसाड़ी जेल के जेलर पर गाज गिर गई है। शनिवार को छुट्टी से लौटते ही आईजी जेल पीवीके प्रसाद ने पुरसाड़ी जेल के जेलर कर्मराज सिंह चौहान को निलंबित कर दिया है। साथ ही जेल अधीक्षक मनोज आर्या को इसकी जांच सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि इससे इतर पुलिस अपनी जांच कर रही है।
 
विज्ञापन

3 of 8
jail - फोटो : jail
गंगनहर कोतवाली प्रभारी के अनुसार जांच के तहत प्रवीण वाल्मीकि की वाइस सैंपलिंग भी की जाएगी। साथ ही पूछताछ के लिए कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि को भी रिमांड पर लिया जा सकता है।
 

4 of 8
- फोटो : Demo Pic
गौरतलब है कि पुरसाड़ी जेल में बंद कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि की ओर से रुड़की के कारोबारी को जेलर के फोन से धमकी दी गई थी।
 
विज्ञापन

5 of 8
जांच - फोटो : demopic
मामले में एक ओर जहां जेल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है वहीं दूसरी ओर केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला उजागर होने के बाद शनिवार को छुट्टी से लौटे आईजी जेल पीवीके प्रसाद ने कार्यभार संभालते ही आरोपी जेलर कर्मराज सिंह चौहान को निलंबित कर दिया है।
 
विज्ञापन

6 of 8
court shimla
उन्होंने बताया कि मामले की जांच जेल अधीक्षक मनोज आर्य को सौंपी गई है। दूसरी ओर गंगनहर कोतवाली में कारोबारी की ओर से केस दर्ज होने के बाद से मामले की जांच चल रही है।
 
विज्ञापन

7 of 8
जेल
बीते रोज इसमें आरोपी जेलर के बयान दर्ज किए गए थे। अब पुलिस की ओर से प्रवीण वाल्मीकि की वायस सैंपलिंग लेने के साथ ही प्रवीण वाल्मीकि को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी चल रही है।
 
विज्ञापन

8 of 8
mobile
गंगनहर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह के अनुसार वायस सैंपलिंग से स्पष्ट हो जाएगा कि जेलर के मोबाइल से प्रवीण वाल्मीकि ने फोन किया था या फिर किसी और ने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें