उत्तराखंड के टिहरी जिले के थौलधार ब्लॉक के ग्राम खर्क-भेंडी में भरी दोपहर गुलदार के आ धमकने से अफरा-तफरी मच गई। गांव में बच्चों के साथ बैठी श्रीमती देवी पर गुलदार ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर गुलदार कमरे में घुस गया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गए और वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम दल बल के साथ गुलदार को पकड़ने गांव में पहुंची। काफी मशक्कत के बाद शाम छह बजे गुलदार को पिंजरे में कैद किया गया। रेंज अधिकारी ने कहा कि गुलदार को हरिद्वार भेजा जाएगा। गुलदार को पकड़ने के दौरान आस-पास खड़े ग्रामीण। गांव में घुसा गुलदार